
भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए स्वामी ने उनको अपनी 7 शिकायतों की याद दिलाई जिन पर सीबीआई ने नहीं की कोई कार्रवाई
स्वामी ने अपने 2 पृष्ठ के पत्र में लिखा है कि, “शारदा चिटफंड घोटाला मामले में मुख्य आरोपी ने उल्लेख किया है कि नलिनी चिदंबरम ने अवैध आर्थिक लाभ लिए हुए हैं। फिर भी अभी तक उनको तलब करके पूछताछ नहीं की गई है।”
वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर एयरसेल-मैक्सिस, नेशनल हेराल्ड और रॉबर्ट वाड्रा सहित भ्रष्टाचार के 7 बड़े मामलों में कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में स्वामी ने 7 मामलों को सूचीबद्ध करते हुए पिछले कुछ महीनों में सीबीआई द्वारा बरती गई ढिलाई का ब्यौरा दिया है।
स्वामी ने अपने 2 पृष्ठ के पत्र में लिखा है कि, “शारदा चिटफंड घोटाला मामले में मुख्य आरोपी ने उल्लेख किया है कि नलिनी चिदंबरम ने अवैध आर्थिक लाभ लिए हुए हैं। फिर भी अभी तक उनको तलब करके पूछताछ नहीं की गई है।”
स्वामी ने लिखा है कि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति हड़पने वाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (पीसीए) के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दायर हुए केस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है, जबकि माननीय सुप्रीम कोर्ट समेत कई अदालतों ने उनके द्वारा दायर याचिका पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा पट्टे पर दी गई हेराल्ड हाउस की संपत्ति को हड़पने के समय सिर्फ सोनिया और राहुल ही नहीं बल्कि “यंग इंडियन” कंपनी के अन्य निदेशक जैसे मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीज भी सांसद थे।
स्वामी ने आगे लिखा,”नेशनल हेराल्ड मामले में, जिसमे मेरी निजी शिकायत पर मुकदमा चलाया गया था, सीबीआई को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत इन सभी सांसदों सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीस के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एसोसिएटेड जर्नल्स प्राइवेट लिमिटेड की सभी अवैध रूप से अधिग्रहीत संपत्तियों को कुर्क कर सकता है।”
उन्होंने सीबीआई पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के परिवार के खिलाफ तेज कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। स्वामी ने कहा कि सीबीआई ने चिदंबरम और बेटे कार्ती से जुड़े एयरसेल-मैक्सिस मामले की जांच में देरी की है। स्वामी ने चिदंबरम पिता-पुत्र को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई ने शारदा चिट फंड घोटाला मामले में अभी तक चिदंबरम की पत्नी नलिनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
स्वामी ने अपने 2 पृष्ठ के पत्र में लिखा है कि, “शारदा चिटफंड घोटाला मामले में मुख्य आरोपी ने उल्लेख किया है कि नलिनी चिदंबरम ने अवैध आर्थिक लाभ लिए हुए हैं। फिर भी अभी तक उनको तलब करके पूछताछ नहीं की गई है।” स्वामी का पत्र इस लेख के अंत में प्रकाशित किया गया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी बताया कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जमीन हथियाने के मामलों में सीबीआई बहुत धीमी गति से चल रही है। उन्होंने सीबीआई द्वारा की जा रहे विलंब के मामलों में जिस एक ओर मामले का उल्लेख किया है, वो है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ नेशनल हेराल्ड को पंचकुला में आवंटित अवैध भूमि।
स्वामी ने प्रधानमंत्री से सीबीआई को इन 7 भ्रष्टाचार के मामलों में तेज गति से कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह करते हुए लिखा है,” मोइन कुरैशी और अगस्ता वेस्टलैंड भ्रष्टाचार के मामले सनसनीखेज मीडिया प्रचार होने के बावजूद भी आगे नहीं बढ़े हैं।”
सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा 7 महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार मामलों में सीबीआई द्वारा किए जा रहे विलंब पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र नीचे प्रकाशित किया गया है:
Subramanian Swamy’s Letter to PM on Delay in Action of CBI in 7 Cases Oct 18, 2017 by PGurus on Scribd
- Sri Lankan monks defy court order, continue protest seeking pardon for hardline buddhist priest - October 24, 2026
- Large NBFCs, CICs like Tata Sons leveraging group balance sheets must register and list: RBI Governor - October 24, 2026
- Myanmar arms training case: Delhi court allows US national VanDyke Na 6 Ukranians to stay abroad - October 23, 2026










jai hind